FeaturedJamshedpurJharkhand

जेपी स्कूल के 36 वा स्थापना दिवस पर दो दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ 6 और 7 जनवरी को : अर्जुन शर्मा

जमशेदपुर। जेपी स्कूल के 35 वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दो दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 6 एवं 7 जनवरी 2023 को किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय परिवार ,गायत्री परिवार शिव चर्चा परिवार एवं महिला समिति की बैठक जे पी स्कूल के प्रांगण में की गई, जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया की 6 जनवरी 2023 को भव्य कलश यात्रा मे 1001 श्रद्धालु भाग लेंगे तथा 7 जनवरी को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शांति कुँज के पुरोहित के द्बारा प्रातः 8:00 से 12:30 बजे तक की जाएगी, एक बजे से भोग, प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 2:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह तथा 4:30 बजे से दीप यज्ञ का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अर्जुन शर्मा तथा अहिल्या देवी को बनाया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अहिल्यादेवी, उषा गुप्ता , अनिता त्रीपाठी, एम सिंह, मिनी सिंह, रंजना राय , रंजू कुमारी, संगीता कुमारी , किरण देवी, रेनू देवी, सुनीता कुमारी, अर्चना चौधरी नीलु राम नीसा पोद्दार, शुशीला टोप्पो, राज कुमार ,तारन तिवारी ,के अलावे काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित हुए। यह जानकारी समाजसेवी
अर्जुन शर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button