FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जमशेदपुर लोकसभा से उम्मीदवार होंगे इंडिया गठबंधन से समीर मोहंती

कल्पना सोरेन होगी गांडेय विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम सूची जारी कर दी है। इंडिया गठबंधन से बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती जमशेदपुर लोकसभा के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस आशय की जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने दी। समीर मोहंती के प्रत्याशित घोषित किए जाने के साथ ही जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की अटकलें समाप्त हो गई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के चारों विधायकों की प्रतिष्ठा दाव पर

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार
विधायकों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। अब उनके लिए करो या मरो की स्थिति उत्पन्न हो गई है। क्योंकि इसका कारण स्पष्ट है कि विधानसभा चुनाव भी सर पर मंडरा रहा है। यदि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायक लोकसभा चुनाव में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक मतदान नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए अगला विधानसभा चुनाव लड़ना मुश्किल होता साबित होगा।
इसमें जिस विधायक के विधानसभा क्षेत्र से कम मतदान पड़ेगा उनका अगला विधानसभा चुनाव लड़ना शायद संभाव हो सके। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार, जुगसलाई से मंगल कालिंदी और बहरागोड़ा से खुद लोकसभा प्रत्याशी समीर मोहंती हैं। इसके साथ ही जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय विधायक हैँ। अब स्थिति यह उत्पन्न हो रही है कि भाजपा प्रत्याशी बिधुत बरन महतो के पक्ष में एक भी विधायक नहीं है फिर भी उनका मनोबल ऊंचा दिख रहा है ऐसा कार्यकर्ताओं का कहना है।

Related Articles

Back to top button