FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर अक्षेस बना कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का अड्डा, लगे रोक अन्यथा होगा आंदोलन : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर। आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जमशेदपुर अक्षेस पर कमीशनखोरी का अड्डा बताते हुए इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। अप्पू तिवारी ने कहा की इससे पूर्व भी पत्राचार के माध्यमसे अवगत कराया गया था की क्षेत्र में नक्शा विचलन कर कई भवनों का निर्माण हो रहा जिसे लिखित में चिन्हित कर सूचित किया गया था। लेकिन इनके विशेस पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कामिशन लेकर कार्य में तेजी कर किसी तरह उसे पूर्ण कर दिया जाता है। साथ ही क्षेत्र की मूलभूत सुविधा से भी वंचित कर व्यवस्था के नाम पर लोगो को उजाड़ना अवैध वसूली दुकानदार भाईयो से के साथ साथ अवैध पार्किंग वसूली करने का कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। सड़क दुर्घटना जिसमे मुख्ताः रोड स्ट्रीट नही है। जगह जगह सड़क अर्ध रूप से तैयार है। वैसी परिस्थिति में लोग जनप्रतिनिधि से भी गुहार लगाने में संकोच कर रहे है, क्योंकि कमीशन दीजिए तो कार्य होंगे अन्यथा नहीं कई एसे बस्तियां है जहा रात्रि में स्ट्रीट लाइट नहीं लगा है। लोग भयभीत और भयक्रांत माहौल में जीने को विवश है और अक्षेस पदाधिकारी कमीशन खोरी में लिप्त है। अप्पू तिवारी ने कहा की क्या कारण है की अबतक मानगो बस स्टैंड की पार्किंग का टेंडर नही निकला ..?
इस तरह अपने जेब भरने के लिए अबतक कितने राजस्व का नुकसान हुआ है। बताने की कृपा करे अक्षेस विशेस पदाधिकारी, पर्व त्यौहार के नाम पर लोगो का दोहन करने से बाज आए जमशेदपुर अक्षेस अन्यथा आजसू आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

Related Articles

Back to top button