FeaturedJamshedpurJharkhand

छठ पर्व विश्व का सबसे बड़ा लोक आस्था का पर्व हैं : दिनेशानंद गोस्वामी

जमशेदपुर। श्री बीरबल महाराज ट्रस्ट एवं साउथ प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा द्वारा निःशुल्क सूप एवं फल वितरण का कार्यक्रम राजस्थान भवन मानगो में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राइट्स के निदेशक श्री दिनेशानंद गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि छठ मईया की महिमा अपार है. आज छठ मईया और सूर्य भगवान की आराधना का ये पर्व बिहार झारखंड के साथ साथ पूरे विश्व में मनाया जाने लगा है. छठ पर्व ही ऐसा पर्व है जिसकी उपासना एवं पूजा सभी जाति, धर्म के लोग करते है. लोक आस्था का ये महापर्व हमें साफ सफाई, आस्था, श्रद्धा भाव, त्याग और समर्पण सिखाता है. छठ मईया सभी का कल्याण करें अभय सिंह, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, राजकुमार सिंह, नीरज सिंह, रीता मिश्रा ने संबोधित किया और सभी को छठ पर्व की शुभकामना दी. इस अवसर पर अपने हाथों से सूप और फल वितरण मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राइट्स के निदेशक दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, धनबाद के प्रभारी अभय सिंह, रांची ग्रामीण के प्रभारी बिनोद सिंह, घाटशिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्री विजय तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष श्री राजीव सिंह, श्री दशरथ चौबे, श्री दिनेश शर्मा, श्री राजस्थान नवयुवक संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, तुलसी खेमका, रमन घोष, सुरेन्द्र शर्मा, नित्यानंद सिन्हा, जटा शंकर पांडे, बुद्धिजीवी मंच से जीवछ झा, शशिकांत शर्मा, के के झा, डॉक्टर संतोष गुप्ता, राधारमण अग्रवाल, सुनील जोशी, सतीश गुप्ता, चंदन चौहान, तनमय जी, अमित सिंह, बापी पात्रों, दिलीप सिंह, छोटन मिश्रा, नीलकमल शेखर, रविंद्र सिंह सिसोदिया, अर्जुन शर्मा, त्रयंबक महादेव मंदिर समिति के उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी, शंभू त्रिवेदी, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, सुनील सिंह, विजय सोए, शिव शंकर केजरीवाल, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, संध्या नंदी, रेणु सिन्हा, भारती देवी, घनश्याम साव, सुमन श्रीवास्तव, छोटे लाल सिंह, ललन शर्मा, जोगन गौड़, कल्लू सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, प्रिंस सिंह, शिवम शर्मा, संतोष तिवारी, जय शर्मा, राज, मनोज शर्मा मृत्युंजय मिश्रा, मदन, धुनेश्वर वैध, सपन चौधरी, प्रशेंजित महापत्र, राकेश प्रसाद, अभय मोहंती आदि लोगों ने किया. सर्वजीत तिवारी ने अपने कुशल मंच संचालन से सभी का मन मोह लिया। अंत में आए हुए अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का बीरबल महाराज ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव प्रकाश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button