ChaibasaFeaturedJharkhand

गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा । चाईबासा में आयोजित विजय संकल्प महारैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार पर जमकर बरसे कहा “हेमंत जी चाईबासा की आवाज सुनिए आप चुनाव के मैदान में आएंगे तो आपको पता चल जाएगा” साथ ही जनता को संबोधित करते हुए झारखंड की महागठबंधन सरकार की जमकर आलोचना की । उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला झारखंड में हो रहे लगातार घुसपैठ के लिए भी जेएमएम के नेता को आड़े हाथ लिया। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया है कि इस भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ आने वाले चुनाव में सत्ता से बेदखल कर देंगे। चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा की 2024 में अपनी सरकार बनानी है अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
यहां पर नौकरी के नाम पर युवाओं को धोखा दिया, खतियान के नाम पर आदिवासी समाज को धोखा दिया. हेमंत भाई कान खोलकर सुन लो, झारखंड की माता बहनों के साथ हो रहा वह गलत है। यही माता बहनें आपको सबक सिखाएंगे, 2024 के चुनाव में सबक सिखाएंगे। 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विभाजनकारी है। नौकरी देने में अक्षम हो तो गद्दी खाली करो। आज चेतावनी देने आया हूं” कि घुसपैठियों को रोकिए नहीं तो आदिवासी समाज जाग चुका है।
शाह ने चाईबासा के जनता से कहा कि सिंहभूम से कमल दिल्ली भेजिए। इस जनसभा में अमित शाह ने जैन समाज या केंद्र सरकार के सम्मेद शिखर के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की। मंच पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ अन्य राज्य के भी कई बड़े नेता इस जनसभा को संबोधित किए। मंच का संचालन भाजपा के नेता जेबी तुबिद ने किया। हजारों की भीड़ में पुलिस प्रशासन की टीम की व्यवस्था बहुत ही अच्छी रही विधि व्यवस्था को लेकर कहीं भी किसी भी तरह की चूक नहीं थी विजय संकल्प महारैली को लेकर जनताओं में काफी जोश दिखा।

Related Articles

Back to top button