FeaturedJamshedpurJharkhand

एमजीएम के गोड़गोड़ा में ओल्ड गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की 119 वीं जयंती मनाई गई


जमशेदपुर। एमजीएम थाना अंतर्गत ग्राम गोड़गोड़ा में सामुदायिक विकास भवन गोड़गोड़ा में ऐसेका की ओर से ओल गुरु पं रघुनाथ मुरमू का 119वाँ जयंती मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम पंडित रघुनाथपुर में के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संताली लिपि ओल चिकी क्लास को पुनः शुभारंभ किया गया ।यह क्लास प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लुगू बुरु घण्टा बाड़ी के गोडेत सुरेंद्र टुडू ने कहा कि जब तक अपना भाषा, लिपि, परंपरा, संस्कृति,धर्म आदि रहेगा तब तक हमारा पहचान अस्तित्व में बना रहेगा। वर्तमान स्थिति में अपना धर्म के महत्व को समझना है ।सरना धर्म कोड लागू करने के लिए जन आंदोलन करने की जरूरत है।
मदन सोरेन ने कहा की आदिवासी,परंपरा और भाषा संस्कृति,साहित्य अपने आप को हमें गर्व महसूस करते है।इसका देन पंडित रघुनाथ मुर्मू की है।
इस अवसर पर लुगू बुरु घंटा बाड़ी के गोड़ेत सुरेंद्र टुडू,सोनाराम टुडू,प्रिय गोपाल टुडू, सुखलाल टुडू, सनातन टुडू, भगीरथ सोरेन, घासीराम मुर्मू, हाड़ीराम सोरेन, पप्पू सोरेन, माझी बाबा सोमाय सोरेन, नायके बाबा सुरेश टुडू,
मनिसा टुडू, प्रियंका टुडू,अनिता बास्के, पिंकी बास्के,सालगे मुर्मू,बेबी मुर्मू, प्रिय सोरेन सामाजिक कार्यकर्ता मदन सोरेन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button