FeaturedJamshedpurJharkhandNational

केंद्र की भाजपा सरकार महिला विरोधी : गुंजन सिंह

महंगाई के कारण गृहणियों को को हो रही है परेशानी,भाजपा राज में हर चीज हुई महंगी

चाईबासा : गुरुवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष , प०सिंहभूम नितिमा बारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, आज के कार्यक्रम में गुंजन सिंह प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, पिंकी सिंह प्रदेश सचिव, पुनीता चौधरी प्रदेश महासचिव, अनीता सिन्हा प्रदेश महासचिव, पूजा कुमारी प्रदेश सचिव,अरुणा मुखी प्रदेश महासचिव, सुंदरी तिर्की प्रदेश महासचिव ,नलिनी सिन्हा जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस पूर्वी सिंहभूम, चांदनी तिवारी जिला महासचिव पूर्वी सिंहभूम , क्रिस्टीना महिला कांग्रेस अध्यक्ष खूंटी से आई महिला कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं नेत्री सम्मिलित हुई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार महिला विरोधी है देश के सम्मान बढ़ाने वाली महिला पहलवान खिलाड़ियों के ऊपर हुए जोर जबरदस्ती एवं यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर महीनों दिल्ली में महिला खिलाड़ियों के द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया पर भाजपा सरकार ने आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को बचाने का काम किया, भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है रसोई गैस का दाम कम करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने महिलाओं को प्रताड़ित करने का कार्य किया है, महंगाई के कारण हम महिलाओं को घर गृहस्थी चलाने में और बच्चों के शिक्षा दीक्षा में बढे खर्च के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, गृहस्ती प्रभावित हो रही है, भाजपा सरकार ने भले महिला को राष्ट्रपति बनाने का कार्य किया है पर आम महिला के लिए सभी रोजगार के अवसर लगातार बंद हो रहे हैं, केंद्र में जब से मोदी जी की सरकार है महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और महिला सुरक्षा में कमी आई है ।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष , प०सिंहभूम नितिमा बारी ने कहा कि हम महिलाओं के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारी संसदीय क्षेत्र में गीता कोड़ा के रूप में महिला सांसद है, जिनसे हम सभी महिला प्रेरणा लेते है एवं गांव-गांव घूम कर महिलाओं छोटे-छोटे बच्चों एवं वृद्धजनों की समस्या का हल निकालने के लिए एवं कांग्रेस के नीतियों का जन- जन तक पहुंचाने के लिए पूरी महिला कांग्रेस प०सिंहभूम जिला इकाई की टीम कर रही है ।
मौके पर प० सिंहभूम सरस्वती दास उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस , प० सिंहभूम शकीला बानो वरिष्ठ महिला कांग्रेसी , लाली दास उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस , नीली बिरुआ लीगल सेल , अनुप्रिया सोय युवा कांग्रेस , नूतन बिरूआ , नूतन ज्योति सिंकु , जया सिंकु , जानवी कुदादा , शीतल देवगम , गीता तिग्गा, करनी तिग्गा , राखी सलूजा , गुरुवारी मुंदुईया, कमला टोप्पो नगर अध्यक्ष , गीता पूर्ति , महिला कांग्रेस महासचिव सत्यशीला हेम्ब्रम , महिला कांग्रेस महासचिव रश्मि ब्यूटी बानरा , बालेमा चाकी, रिलेन लुगुन आदि जिला महिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button