FeaturedJamshedpurJharkhand

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने कैंप में लगाए गए स्टॉल का विजिट करते हुए योजना वाइज प्राप्त आवेदनों का जायजा लिया

जमशेदपुर। सरकार के निदेश के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के बताया 16.11.2021 से 28.12.2021 की तक “आपके अधिकार – आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवधि में जगह जगह कैंप लगा कर आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के तहत आज मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के नेतृत्व में कौशल विकास केंद्र पारडीह , मानगों में लगाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कैंप में आए हुए लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
आयोजित कैंप में श्रमिकों का निबंधन ई पोर्टल , पेंशन फॉर्म,मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, वृद्धा पेंशन ,SEP लोन ,पीएम स्व निधि, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि कई योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई एवं योजना का लाभ लेने हेतु लाभुकों द्वारा आवेदन दिए गए। कई योजनाओं के प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की गई।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया 30 नवंबर को झंडा सिंह मध्य विद्यालय दाईगुटू ,7 दिसंबर को उर्दू मध्य विद्यालय मुर्दा मैदान जवाहर नगर, 14 दिसंबर को राजस्थान भवन डिमना रोड मानगो तथा 21 दिसंबर को डिमना मध्य विद्यालय ,डिमना चौक में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी ने यह भी बताया नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में दिनांक 28. 12. 2021 तक प्रतिदिन मानगो नगर निगम के किसी ने किसी क्षेत्र में कैंप का आयोजन किया जाता रहेगा।
इसके लिए कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
इस कार्यक्रम में नगर प्रबंधक निशांत कुमार,अनामिका निशा बागे , सीएमएम निर्मल कुमार , सीओ ललिता लंगूरी, पुष्पा टोप्पो,सीआरपी तनुश्री मनोरमा महाकुड आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button