JamshedpurJharkhand

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ उपायुक्त पर जोरदार प्रदर्शन कल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में दोपहर 12:00 बजे से जिला कांग्रेस तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष विजय खाॅ के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक रमा खलखो जोनल कोऑर्डिनेटर विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में आगामी दो राष्ट्रीय आंदोलन को मूर्त रूप देने के लिए कांग्रेसजनों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी दिनांक 5 अगस्त को व्यापक पैमाने पर जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सुबह 11:00 बजे हजारों की संख्या में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत देश में महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना को वापस लेने एवं खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगाने के विरोध में प्रदर्शन एवं सामूहिक गिरफ्तारी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रमा खलखो ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों को अधिक से अधिक तादाद में पहुंचने के लिए आह्वान किया। जिला के पदाधिकारी, प्रखंड के अध्यक्ष, थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, अग्रणी संगठन एवं विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को झंडा, बैनर लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष उपस्थित होने का दिशानिर्देश जारी किया। पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष पद के 33 दावेदारों से भी अनुरोध किया कि आप सभी पूर्व के उत्साह के अनुसार अपने अधिक से अधिक क्षमता बल से उपायुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन एवं सामूहिक गिरफ्तारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहुंचे। यह कार्यक्रम भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिगुल फूंका है।
तैयारी समिति के बैठक में आगामी 9 अगस्त क्रांति दिवस एवं आदिवासी दिवस के अवसर पर राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान के तहत 9 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक रूप से कांग्रेस जनों की उपस्थिति में 75 कि मी विशाल पदयात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें सभी कांग्रेसजनों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए दिशानिर्देश जारी किया गया। तैयारी समिति बैठक का प्रबंधन एवं संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामाश्रय प्रसाद, रविंद्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, खगेन चंद्र महतो, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, कमल किशोर अग्रवाल, गुड्डू गुप्ता, आनंद बिहारी दुबे, गुरदीप सिंह, सफी अहमद खान, मौलाना अंसार खान, धर्मेंद्र सोनकर, डॉ परितोष सिंह, अखिलेश सिंह राज किशोर प्रसाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button