FeaturedJamshedpur

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद डॉ अजय से मिलकर संगठन परिचय विस्तार से चर्चा

जमशेदपुर। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल नीलडीह एनक्लेव में जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के आवास पर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर वर्तमान में कांग्रेस की राजनीतिक से संबंधित विस्तृत रूप से वार्ता की गई। उन्हें अगामी जमशेदपुर लोक सभा कांग्रेस से पुनः चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया। कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने हेतु जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक पद देने, सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस के सदस्य बनाने एवं 20 सूत्री समिति में कांग्रेसियों महिलाओं को सम्मानजनक स्थान देने की भी बात रखी गई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित विस्तृत रूप में चर्चा की गई। पंचायती राज व्यवस्था के तहत पंचायतों मे विकास हेतु चुनाव जीते सारे जनप्रतिनिधियों को समान फंड आवंटन देने की भी बात रखी गई। सारी बातों से अवगत होने के पश्चात पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि झारखंड के प्रभारी से वार्ता कर कांग्रेसी महिलाओं को 20 सूत्री समिति में स्थान दिलवाया जाएगा। कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने हेतु जमीन से जुड़े कांग्रेसियों को सम्मानजनक पद भी दिलवाया जाएगा। पंचायत से संबंधित मंत्री आलमगीर आलम से वार्ता करेंगे। उन्होंने चाय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आम जनता के साथ रूबरू होकर जनहित से संबंधित समस्याओं का समाधान करने का भी आश्वासन दिए हैं।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शिखा चौधरी, सांसद गीता कोड़ा की प्रतिनिधि अनामिका सरकार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक सह उप मुखिया सुनील गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button