FeaturedJamshedpur

कदमा उलियान में मनाया जायेगा वीर शहीद निर्मल महतो की 71 वी जयंती : रामदास सोरेन

जमशेदपुर। !झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पुर्वीसिंहभूम द्वारा आगामी 25 दिसम्बर 2021 को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो की 71 वीं जयंती समारोह जमशेदपुर स्थित कदमा उलियान में मनाए जाने का निर्णय लिया है।।वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती समारोह को कोविड-19 के दीऐ निर्देश का पुर्णत: अनुपालन करते हुए सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं विधायक रामदास सोरेन ने एक प्रेस बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि कदमा उलियान स्थित कार्यक्रम में पूर्वीसिंहभूम जिला के सभी पदाधिकारी एवं जिला के स्थित केंद्रीय समिति के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे। पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी विधायक कदमा उलियान स्थित जयंती समारोह में भाग लेंगे।जिला समिति पूर्वी सिंहभूम यह भी निर्णय लिया कि वीर शहीद निर्मल महतो की 71 वां जयंती समारोह जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में सादगी पूर्ण ढंग से मनाई जाएगी जिसमें पंचायत समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। इस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी नवगठित प्रखंड समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला के शहरी निकाय स्तरीय समितियों द्वारा भी वीर शहीद निर्मल महतो के जयंती समारोह को मनाया जाएगा जिसका आयोजन पुर्वी सिंहभूम जिला के शहरी निकाय अंतर्गत मानगो अधिसूचित क्षेत्र; जुगसलाई नगरपालिका स्तरीय समिति एवं चाकुलिया अधिसूचित क्षेत्र स्तरीय समितियों के नवगठित समितियों के द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button