FeaturedJamshedpurJharkhand

ओल्ड एज होम के मैनेजर से मिले बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता न्यू बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन ओल्ड एज होम के मैनेजर शंभू भाई से मिले। मिलने के पश्चात ओल्ड एज होम का निरीक्षण भी किए। इस दौरान 24 वृद्धों से मिलकर रूबरू होकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। मैनेजर शंभू ने सुनील गुप्ता को बताया कि ब्रह्मा कुमारीज संस्थान के द्वारा ओल्ड एज होम वर्ष 2011 से संचालित किया जा रहा है। 2018 से लेकर अब तक झारखंड सरकार के द्वारा संचालित करने के लिए फंड का आवंटन नहीं किया गया है। शहर के सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग से वर्तमान में इसे संचालित किया जा रहा है। समाज कल्याण पदाधिकारी के पास कई बार पत्राचार करने के बावजूद भी अब तक फंड नहीं आवंटन होना चिंताजनक है। पंसस सुनील गुप्ता ने ओल्ड एज होम को अच्छी तरीके से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री से अभिलंब फंड आवंटन करने की मांग किए हैं, ताकि 24 वृद्धों को जरूरतमंद अनुसार हर सुविधा उपलब्ध किया जा सके। इस मौके पर जिन्नत परवीन, शहनाज परवीन पिंकी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button