FeaturedJamshedpurJharkhandPoliceRanchi

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा का प्रयास रंग लाया, बहुत ही सुधर गई रांची में ट्रैफिक सिस्टम

संजीव सिंह
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा का प्रयास रंग लाया। रेंगते रहने वाली रांची ट्रैफिक सिस्टम में अब सुधार हुआ है। चंदन सिन्हा के सीनियर एसपी के रुप में योगदान के बाद रांची के नागरिकों को राह चलने में अब आसानी हो रही है। दिन के बारह बजे रांची एक्सप्रेस की टीम ने शहर के ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक के जवान से डीएसपी तक एक्शन में दिखे। कहीं भी वसूली आदि नहीं दिख रही थी।

रांची एसएसपी अपने योगदान के दूसरे दिन खुद मोटरसाइकिल चला कर रांची ट्रैफिक का जायजा लिया था। साथ ही उसी दिन यह संदेश दे दिया था कि अब रांची की सड़कें पहले की तरह अव्यवस्था का शिकार नहीं रहेंगी। अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया था कि सभी एक्टिव मोड में रहें मेरी प्राथमिकता शहरवासियों को जाममुक्त शहर देना है। एसएसपी से निर्देश के बाद ट्रैफिक एसपी,डीएसपी, जब खुद सड़कों पर उतर गए तो स्वाभाविक था कि अधीनास्थ पुलिस पदाधिकारी भी ज्यादा मेहनत करने लगे।
योजनाबद्ध तरीके से एसएसपी चंदन कुमार सिंहा ने पहले डीएसपी को ट्रैफिक सुधार में लगाया फिर ट्रेफिक और सिटी एसपी को लगाया। सिटी एसपी ने खुद कांटा टोली, रातु रोड, और डोरंडा में बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और सुधार का निर्देश दिया। इन सबका मॉनिटरिंग खुद एसएसपी राँची ने प्रतिदिन दो बार किया।
फिर एसएसपी रांची चंदन सिंहा ने मैदान संभाला। इन्होंने मेन रोड, लालपुर, हरमू रोड, कांटाटोली, रिम्स रोड सहित रांची में बन रहे सभी तीनों ओवरब्रिज के आसपास के ट्रेफिक जाम को खत्म करवाया। जाम लगने वाले इलाकों की सड़कों पर उजला पेंट से निशान लगवाया गया ।दुकानदारों को इस लाईन का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। अब रांची की सड़कों पर गाडियां और दुकान उजली रेखा के अंदर लगाया जाता है।
पलामू एसपी के रुप में योगदान के दूसरे दिन इन्होंने वहां की ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया था।
अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दुर्गा पूजा में रांची के नागरिकों को सुविधा होगी।

Related Articles

Back to top button