EducationFeaturedJamshedpur

एसएस गुजराती स्कूल बिष्टुपुर में इंटरैक्टिव मेंस्ट्रुअल सेशन का आयोजन, 200 पैड्स वितरित

जमशेदपुरn: एसएस गुजराती स्कूल बिष्टुपुर के परिसर में 11-14 आयु वर्ग की लड़कियों को पीरियड्स और इसकी सच्चाई व मिथकों के बारे में जागरूक करने के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित जोहर पीरियड नामक एक इंटरैक्टिव मेंस्ट्रुअल सेशन का आयोजन रोटारैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू द्वारा किया गया, जिसमें रोटारैक्ट क्लब ऑफ करीम सिटी कॉलेज ने सहयोग किया।
इस सेशन में लड़कियों को पीरियड्स और उससे संबंधित चिंताओं और उपायों के बारे में सिखाया गया, सैनिटरी पैड का सही तरीके से उपयोग कैसे करें और शरीर से संबंधित अन्य जानकारी (जैसे कि यौवन के दौरान क्या परिवर्तन होते हैं,आदि) दी गई। इस दौरान उपस्थित लड़कियों और महिलाओं के बीच 200 से अधिक पैड वितरित करने के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रोटारैक्ट क्लब ऑफ करीम सिटी कॉलेज की अध्यक्ष अफीफा जन्नत, उपाध्यक्ष आदित्य राज, सचिव हिमांशु कुमार, सना वकील, बबीता, साहिल, अनामिका, रिशु और रोटारैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू के अध्यक्ष फहद सिद्दीकी, सचिव देवनाथ एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button