FeaturedJamshedpur

एबीएम कॉलेज के चार कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी अक्षय लाल सिंह, राम प्रबोध चौधरी, टीके होता एवं श्याम सुंदर सिंह सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ मुदिता चंद्रा, केयू ब्रांच कोर्डिनेटर डॉ आर के चौधरी, टाकु के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ पीके भुइंया, सचिव आरसी ठाकुर, प्रोफेसर बीपी महारथा,डॉ. जेपी नारायण, प्रो. बिंदु पाहन, नवनीत कुमार सिंह, एनके पांडे, एम जेड खान, कमलेश प्रसाद, अजय मिश्रा, मनोज दास, सुनीता पात्रो, सोनी झा, सुरज कुमार रजक, रंजीत महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button