ChaibasaFeaturedJharkhand

अमृत महोत्सव में गुरविंदर सिंह सेठी को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रेल मंत्रालय की ओर से अमृत महोत्सव कार्यक्रम सीकेपी में शामिल हुआ एवं साकची गुरुद्वारा के प्रधान की ओर से रेल मंत्रालय यात्री सेवा समिति के सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी को सम्मानित किया गया। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड की ओर से रेल मंत्रालय से मांग की गई कि जम्मू तवी एक्सप्रेस जलियांवाला बाग को सप्ताह भर चलाएं जिससे यात्रियों को सुविधा मिले और जो पुराने डिब्बे उन्हें हटाकर नए डिब्बे लगाएं जाए। मांग की गई ट्रेन में एलबी कोच की मांग रखी गुरिंदर सिंह सेठी ने कहां आपकी मांग रेल मंत्रालय तक जल्द पहुंचा कर उन्हें चालू करवाया जाएगा और उन्होंने बताया सेकंड एंट्री गेट चालू होने से जमशेदपुर के यात्रियों को सुविधा हुई और बहुत अच्छा हुआ। और स्टेशन में जो जाम लगता था उससे जमशेदपुर वासियों को बहुत राहत मिली। इसके लिए हम रेल मंत्रालय जी को आभार प्रकट करता हूं और सीकेपी डिविजन को भी आभार प्रकट करता हूं जो यात्रियों को सुविधा दी गई उस कार्य के लिए झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड डिवीजन का धन्यवाद करता है। हमारे साथ सुरेंद्र सिंह शिंदे चंचल सिंह भाटिया रिंकू सिंह राजा अग्रवाल सीकेपी अमृत महोत्सव में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button