FeaturedJamshedpurJharkhandNational

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक

जमीन से जुड़े हुए लोकप्रिय नेता, झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का इलाज के दौरान चेन्नई में हुए असामयिक निधन पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा आज एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई तथा 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। उपस्थित संघ के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक मृदुभाषी , जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने उनके निधन पर इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने तथा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना ईश्वर से की।
शोक सभा में मुख्य रुप से सुनील कुमार, सरोज कुमार लेंका, श्री अजम्बर सिंह सरदार, ओम प्रकाश सिंह, आशुतोष कुमार, अरुण ठाकुर, भुरका वयार बेसरा, माधिया सोरेन, सुनील कुमार यादव, संजय केसरी, हरेंद्र कुमार यादव, अरुण झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button