Uncategorized

अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष बने चंद्र शेखर मुंडा

चाईबासा/ आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया का बैठक जिला मुख्यालय चाईबासा में हुई। लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर जिला कमेटी में फेरबदल किया गया। प्रदेश सचिव लाल मांझी के अध्यक्षता में जिला कमेटी का पुनः गठन किया गया। नव गठित कमेटी में जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर मुंडा, सचिव योगेश कालुंडिया, सचिव रतन लाल केराई, सचिव सुखलाल समाड, सहायक सचिव मंगल सिंह सुंडी, सहायक सचिव अक्षय प्रधान, सहायक सचिव लखन जमुदा, कोषाध्यक्ष रमजान हांसदा, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीनू पाड़ेया, शिव कुमार बोदरा, प्रधान जामुदा, लिलुवा गागराई पार्टी के नीति नियमित तथा अनुशासन का पालन कर पार्टी का कार्य को विस्तार करने का दायित्व दिया। सिंहभूम लोकसभा प्रभारी धीमान रामहरि गोप ने कहा कि वैज्ञानिक, विकसित, मानवतावादी भारत 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए 80 नीति गारंटी भारतीय लोकतांत्रिक गणतंत्र के 80वर्षों का जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि तन मन धन के साथ एपीआई को 2024 में साथ देना का नव गठित कमेटी से आग्रह किया। मौके पर गोविंद सांडिल, खुश्बू मुंडा, कप्तान सिंह बोदरा, विजय समाड,

Related Articles

Back to top button