FeaturedJamshedpurJharkhandNational

महिला कॉलेज, चाईबासा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आई.क्यू.ए.सी.और एन.एस.एस. महिला कॉलेज, चाईबासा में वेबिनार का आयोजन का किया गया

चाईबासा।शुक्रवार को महिला कॉलेज, चाईबासा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आई.क्यू.ए.सी.और एन.एस.एस. महिला कॉलेज, चाईबासा में वेबिनार का आयोजन का किया गया।वर्चुअल दीप प्रज्वलन कर वेबिनार का शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण मोबारक करीम हाशमी ने किया।प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि खेल शक्ति रूप में झारखंड राज्य देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। झारखंड की आदिवासी महिलाएँ इस दिशा में अग्रणी हैं।
वेबिनार के मुख्य विषय
*Emergence of India as a Sports Power : The role of Tribal Women from Jharkhand) खेल शक्ति के रूप में भारत का उद्भव: झारखंड की आदिवासी महिलाओं की भूमिका* पर श्रद्धा, मौसम, अरिशी , एंजेल और राजबाला में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन किया। प्रेजेंटेशन में उन्होंने आदिवासी महिला खिलाड़ियों।सुमराई टेटे, सलीमा टेटे, रूपा रानी तिर्की , कोमोलिका बारी , रीता सवैंया इत्यादि के सक्सेस स्टोरी को विस्तार पूर्वक बताया साथ ही चुनौतियों पर भी चर्चा की।इस दौरान लवली, रेशमा, आरिशि और एंजेल के द्वारा मोटिवेशनल गीत प्रस्तुत किया गया।इस वेबिनार में जम्मू से मुख्य वक्ता के रूप में जुड़े कमांडेंट परम शिवम ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को मानसिक शक्ति के साथ साथ शारीरिक शक्ति पर भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।
खेल वह माध्यम है जिससे मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं । मुख्य विषय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति खेलों पर आधारित है यही वह वजह है कि आदिवासी महिलाएँ इस दिशा में आगे हैं। खेल शक्ति के रूप में उभरते भारत में झारखंड राज्य की आदिवासी महिलाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। सीआरपीएफ की तरफ से आरिशि साक्षी और एंजेल दादेल को बेस्ट पेपर प्रेजेंटर हेतु प्रशंसा प्रणाम पत्र दिया जायेगा।
वंशिका कुमारी ने मंच संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने किया। मौके पर डॉ सुचिता बाड़ा , प्रो सितेंद्र रंजन सिंह, बी.एड. सेमेस्टर -1 , 2 और स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राएँ जुड़ी थी।

Related Articles

Back to top button