FeaturedJamshedpur

यूथ कांग्रेस ने पारडीह साईं मंदिर से सटे इलाकों में खराब पड़े चापानलों को ठीक कराया गया

जमशेदपुर। भीषण गर्मी और रामनवमी पर्व के मद्देनज़र खराब पड़े चापानलों की जानकारी बस्तीवासियों ने युवा कांग्रेस के पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह को और जल विभाग के विधायक प्रतिनिधि पिंटू महतो को दी। भवानी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री सह क्षेत्र के विधायक श्बन्ना गुप्ता को इससे अवगत करवाया। और ठीक कराने का आग्रह किया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए तुरंत समस्या का समाधान करने को कहा। जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए चापानल की मरम्मत कराई गई, इसके लिए बस्तीवासियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के सदास सुजीत यादव मंटू यादव लखन यादव अनीश सिंह बलवंत सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button