ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

जेएमएम नेता महावीर मुर्मू ने मनाया कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन का जन्मदिन

झारखंड टाईगर चंपई सोरेन हमेशा जनता की सेवा करें और स्वास्थ्य एवं दीर्घायु रहें: महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर: शुक्रवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़ा गोविंदपुर के एकेएमएम क्लब में झारखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपई सोरेन का 65 वाँ जन्मदिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की छात्र रिया भूमिज के द्वारा केक काट कर किया गया। बच्चों के बीच में चॉकलेट, बिस्किट और जरूरतमंदों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा झारखंड के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन का युवाकाल झारखंड राज्य को अलग करने की लड़ाई और मजदूरों की लड़ाई में बीत गया और उसी आंदोलन और संघर्ष के बदौलत है झारखंड राज्य बना और उसके कैबिनेट मंत्री आज बने और राज्य के लोगों का सेवा कर रहे हैं भगवान से ही प्रार्थना करते हैं कि सारी उम्र ऐसे ही जनता का सेवा करते रहें और स्वस्थ और दीर्घायु रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप नारायण सोरेन,पलटन मुर्मू,मिथुन चक्रवर्ती, जगता सोरेन,बिल्टु हांसदा,रामचंद्र सोरेन,जालिम मार्डी,दुर्गा हांसदा, संजय कुमार, नितिन हांसदा,हरि नाथ,पंडित बुधराम हेंब्रम,सनातन महतो, ईश्वर सोरेन,सनातन मुर्मू,लखन सोरेन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button