FeaturedSports

टोक्यो ओलंपिक्स में पदक दिलाने वाले खिलाड़ी देश की शान है : रघुवर दास

जमशेदपुर। गुरुवार की प्रातः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक लाने वाले और आगामी प्रतिस्पर्धा में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु आयोजित युवाओं के साइकलिंग जत्थे को अपने एग्रिको स्थित आवास से सूर्य मंदिर तक के लिए जीत के पंच के साथ हरि झंडी दिखाते हुए रवाना किया। मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित थे।

रघुवर दास ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा की उत्साह युवाओं का पावर हाउस है, और तूफानों से लड़ने वाले हमारे युवा साथी ही दुनिया बदलते जा रहे है। आज टोक्यों में हमारे सभी प्रतिस्पर्धी युवा खिलाड़ियों एवं पदक लाकर भारत माता की शान बढाने वाले खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करता हूँ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी भूपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button