FeaturedJamshedpur

उप मुखिया सुनील गुप्ता की माताजी के निधन पर बागबेड़ा आवास पहुंची स्कूल की प्रधानाध्यापिका

जमशेदपुर । बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता की माता तिलेसरा देवी के निधन की खबर मिलने के पश्चात बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित शिक्षिका श्री गुप्ता के आवास पहुंची। इस दौरान प्प्रधानाध्यापिका सहित सारी शिक्षिका ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त की और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस दुख की घड़ी में अपना हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दी है। इस दौरान प्रधानाध्यापिका डॉ शीला कुमारी, शिक्षिका मंटू घोष, उषा कुमारी, सरोज डूमडूम, अलका कुमारी, ज्योति कुमारी उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button