FeaturedJamshedpurJharkhand

अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पवन

जमशेदपुर: साकची गुरूद्धारा बस्ती निवासी पवन कुमार साव (अग्रहरि) को अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। इसकी घोषणा अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय बैठक में की गयी। बैठक उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा मिर्जापुर के एक होटल में विगत 28 अगस्त रविवार को यूपी अध्यक्ष चन्द्रांशु गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी। बैठक में मंच पर प्रमुख रूप से समिति के राष्ट्रीय संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व डीजीपी कर्नाटक हरि प्रताप सिंह, पूर्व विधायक प्रतापगढ़ एवं उद्योगपति जी के प्रसाद, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि, राष्ट्रीय मंत्री अश्वनी सोनी आदि उपस्थित थे। सभी ने संस्था द्धारा किये जा रहे कार्याे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मंचासीन पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पवन का स्वागत किया। पवन ने सबका आशीर्वाद लिया। बैठक के बाद सामूहिक रूप से सभी ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। मालूम हो कि अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति देश में 28 प्रांतों समेत विदेशों केें 6 देशों में भी मानव सेवा कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button