FeaturedJamshedpur

टाटा-कांड्रा रोड में तेज रफ्तार ट्रक ने सिलेंडर लदे टेंपो को मारी टक्कर, चालक जख्मी

रोशन पांडे
जमशेदपुर. सरायकेला जिला के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के टीजीएस कंपनी गेट के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने सिलेंडर लदे टेंपो को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से टेंपो चालक तापस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस और गम्हरिया थाना पुलिस को दी गयी। एंबुलेंस के आने पर घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने टेंपो चालक को टाटा मुख्य अस्पताल भेजवाया।
मालूम हो कि टेंपो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल टेंपो चालक को अस्पताल भेजवाने के बाद गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जबकि घटनास्थल से गम्हरिया थाना की दूरी लगभग 300 मीटर पर है। उसके बावजूद गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचने में काफी विलंब की।

Related Articles

Back to top button