FeaturedJamshedpurJharkhandNational

30,000 फिट से युवाचार्य अभयदास जी ने शेयर किया बर्थडे वीडियो, कुमार विश्वास के फैंस हुए बेताब!

बड़े ही सादगी भरा जीवन जीने वाले प्रसिद्ध कवि और विचारक कुमार विश्वास आज जान जान तक पहुंच चुके हैं वे अपने अपने राम के माध्यम से लोगों में भक्ति भाव भर रहे हैं।

राजस्थान। आज 10 फरवरी को प्रसिद्ध कवि और विचारक कुमार विश्वास का जन्मदिन है। इस मौके को और भी खास युवाचार्य अभयदास जी महाराज जी ने बना दिया है। युवाचार्य अभयदास जी ने कुमार विश्वास को जमीन से करीब 30000 फिट उपर आसमान में उनको जन्मदिन की बधाई दी साथ उनका केक भी काटा। जिसका वीडियो युवाचार्य अभयदास जी ने अपने सोशल मीडिया पर डाला है। जो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वही कुमार विश्वास को जन्मदिन की बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

वीडियो में कुमार विश्वास को जन्मदिन की बधाई देते हुए युवाचार्य अभयदास जी कहते हैं कि, 30000 फिट की ऊंचाई पर हमारे साथ में आज देश के ऐसे कवि है, जिन्हें कवि कुल भूषण तो कहा ही जाता है अब ये रघुकुल भूषण भी हो गए हैं। भगवान राम की कथा गाते गाते पूरे विश्व मे इन्होंने अपने अपने राम सबके अपने राम को दुनिया तक पहुंचने का काम किया । ऐसे हमारे भाई साहब कुमार विश्वास को जन्म दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं और बहुत बहुत आशीर्वाद।
ऐसा वीडियो के माध्यम से युवाचार्य अभयदास जी ने कुमार विश्वास के बारे कहा।
वीडियो में युवाचार्य अभयदास जी कुमार विश्वास जी को एक खास तोहफा भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तोहफा क्या है यह अभी तक सामने नहीं आया है।
युवाचार्य अभयदास जी ने आगे कहा, कुमार विश्वास जितने अच्छे कवि व कथावाचक है उतने ही अच्छे इंसान भी है। उनकी रचनाएं जीवन में एक अलग सी ऊर्जा भर देती है। हमें जीवन के सही मार्ग पर जाने के लिए पथप्रदर्शक का काम करती हैं।

Link: https://twitter.com/shree_abhaydas/status/1755981571243295065?t=ARF2OS0WoRzQF61vd10YZw&s=19

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुमार विश्वास युवाचार्य अभयदास जी को धन्यवाद दे रहे हैं। वीडियो देखकर विश्वास और अभयदास जी फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कुमार विश्वास जी का जन्म 10 फरवरी 1967 को हुआ था। वे एक प्रसिद्ध कवि, लेखक और विचारक हैं। उनकी रचनाओं ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। वे आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता भी रह चुके हैं। वर्तमान में, कुमार विश्वास जी दिल्ली की ओर यात्रा कर रहे हैं। वे आज शाम को दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button