FeaturedJamshedpurJharkhandNational

तुलसी भवन में माखनलाल चतुर्वेदी जयंती एवं मासिक काव्य कलश का हुआ आयोजन

जमशेदपुर। माखनलाल चतुर्वेदी जयंती सह काव्य कलश का भव्य आयोजन’ तुलसीभवन के प्रयाग कक्ष में सिंहभुम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती एवं मासिक काव्य कलश का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता श्री सुभाष चंद्र मुनका ने की। स्वागत भाषण साहित्य समिति के अध्यक्ष एवं मानद महासचिव तुलसीभवन डाॅ. प्रसेनजित तिवारी और संचालन श्री अशोक पाठक स्नेही के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. यमुना तिवारी व्यथित ने किया।
सबसे पहले मंचासन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, सरस्वती जी एवं माखनलाल चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। सभी साहित्यकारों ने भी पुष्प अर्पित किए। डाॅ. वीणा पांडेय भारती ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।
श्रीमती नीता सागर ने माखनलाल चतुर्वेदी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद मानद महासचिव प्रसेनजित द्वारा श्रीमती माधुरी मिश्रा जी को श्री साहित्य कुंज राँची द्वारा सम्मानित होने के उपलक्ष मे शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इसके बाद काव्य कलश का सत्र हुआ जिसमें निम्नलिखित साहित्यकारों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया_सर्वश्री / श्रीमती अजय प्रजापति, कैलाश नाथ गाजीपुरी, सुरेश चंद्र झा, वीना कुमारी, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, राजेन्द्र सिंह, रीना सिन्हा, शिव नंदन सिंह, सविता सिंह मीरा, आरती श्रीवास्तव, निवेदिता श्रीवास्तव, ममता कर्ण, नीलाम्बर चौधरी, वीणा पाण्डेय भारती, नीता सागर चौधरी, मंजू कुमारी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, उमा पांडेय, चंदा कुमारी, उषा झा, रीना गुप्ता, पूनम महानंद, माधुरी मिश्रा, शकुंतला शर्मा, वसंत जमशेदपुरी।
कुछ रचनाओं की झलकियाँ —
जहाँ भी रिक्त है जीवन,तुम्हारे शब्द भरते हैः__वीणा पांडेय
वो आंगन पावन बन जाय
जिस घर में बेटी है_नीतासागर
चल जीवन में मुस्काता चल -मंजु कुमारी
यह चुनाव आया है
सपना सच होने आया है—-ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र
निंदक आई नहीं कल की रात
—राजेन्द्र सिंह
हृदय की प्रीति माता से
हमें तो निभानी है–रीना गुप्ता
कर मतदान फिर जलपान कीजिए—बसंत जमशेदपुरी
माता आई आंगना विपदा हुई
विहीन–उषा झा
आओ कण कण में पायें राम को–चंदा कुमारी
हम बदलेंगे युग बदलेगा –माधुरी मिश्रा
है फिर एक नया सबेरा आया हुआ—उमा पांडेय
जागिए मतदाता गण
आपके वोट से होगा परिवर्तन।
–अशोक पाठक स्नेही

Related Articles

Back to top button