FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता प्रमोद लाल ने जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा को चार सूत्री मांग पर शौपा

जमशेदपुर। टाटा स्टील के संस्थापक जमशेद जी नौसरवान जी टाटा की 184 वी जयंती के उपलक्ष्य में बिष्टुपुर में फूल माला चढ़ाकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल प्रमोद लाल के नेतृत्व में 4 सूत्री मांग पत्र जुस्को टाउन सर्विसेज के जी एम कैप्टन धनंजय मिश्रा को मांग पत्र सौपा जिसमें ये निम्नलिखित मांगे शामिल है।

प्रमुख मानगो में पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो को सांसद रहते हुए नक्सलियों द्वारा 4 मार्च 2007 को हत्या कर दी गई थी। उनकी याद में कदमा गणेश पूजा मैदान जमशेदपुर में जो स्मारक है वह अधूरा है उस पर धारा 144 लगा है उसे हटाकर उसी स्थान पर उनका स्मारक बनाने की व्यवस्था किया जाए। आपके द्वारा बहुत से समाज के नाम पर जगह आवंटित किया गया है तो इनको क्यों नहीं ।

झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को टाटा मुख्य अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था करवाई जाए। टाटा स्टील कंपनी द्वारा बहुत सारे छोटे-छोटे पार्क बनाए जा रहे हैं उक्त पार्क का नामांकरण देश एवं झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जाए।
झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को योग्यता के आधार पर टाटा स्टील कंपनी की जितनी भी इकाई है उसमें नौकरी दिया जाए।
साथ ही साथ प्रमोद लाल ने कैप्टन धनंजय मिश्रा के अलावे जमशेदपुर जिला प्रशासन के सी सी आर डीएसपी अनिमेष गुप्ता,एनएचएआई के हेड जनरल एसके कपूर और टाटा स्टील के विजिलेंस डिपार्ट के लोगों को चेताया की अगर हमारी मांगो पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया गया तो झारखंड मुक्ति मोर्चा बहुत ही जोरदार आंदोलन करेगी और इसकी गंभीर परिणाम कि सारी जिम्मेवारी टाटा स्टील प्रशासन की होगी ।
इस प्रतिनिधिमंडल में है झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता झारखंड आंदोलनकारी शेख बदरुद्दीन, झामुमो के वरिष्ठ नेता, झारखंड आंदोलनकारी कालू गोराई ,झारखंड आंदोलनकारी मिंटूधर चौधरी, झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक, इंद्रपाल सिंह, हरजीत सिंह ,एमडी वसीम, पिंटू लाल एवं काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और टाटा स्टील के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button