FeaturedJamshedpur

झामुमो नेता गोपाल महतो के नेतृत्व में दी गई शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। झामुमो जमशेदपुर पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में वीर शहीद भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर जुगशलाई गोलचक्कर स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
गोपाल महतो ने कहा भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी थे। भारत के स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया। 23 मार्च 1931 को सुबह 7:30 बजे भगत सिंह को उनके साथियों राज गुरु और सुखदेव के साथ लाहौर जेल मे फांसी दी गई थी।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो नेता गोपाल महतो, मुहमद शकील गद्दी, मुहमद जलिम, शमशाद अली, मुहमद अब्दुल कादीर, तशलीम, मनिल महतो, संदीप महतो, रोकी सिंह सरदार, मंटू महतो, गौतम धीवर, चितोस गोप, रकेश रजक, गोविंदा चालक, राहुल बर्मा, इन्द्र पाल सिंह, पम्मी सिंह, क्रिपाल सिंह, भरत राजा इत्यादि झामुमो कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button