FeaturedJamshedpurJharkhand

होल्डिंग टैक्स में हुई बेतहाशा वृद्धि पर डी चौधरी मधुसूदन कंपलेक्स में चर्चा


जमशेदपुर। मानगो फ्लैट एंड रेसीडेंशियल सोसायटी एसोसिएशन की बैठक आज डी चौधरी मधुसूदन कंपलेक्स डिमना रोड के कमेटी हॉल में संपन्न हुआ। मीटिंग की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने की। मीटिंग की शुरुआत राष्ट्रगान गाकर किया गया। सुशील कुमार सिंह ने बताया कि होल्डिंग टैक्स में हुई बेतहाशा वृद्धि को रोकने के लिए एसोसिएशन द्वारा अब तक के कार्यों की जानकारी दी एसोसिएशन मानगो ही नहीं पूरे झारखंड वासियों को होल्डिंग टैक्स से होने वाली परेशानी की जानकारी माननीय मुख्यमंत्री तक अपने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के माध्यम से पहुंचाने में सफल रहे। और इस बात का खुशी है कि आज के होने वाली कैबिनेट बैठक में होल्डिंग टैक्स के मुद्दे पर भी चर्चा होने वाली है। लोग बड़ी बेसब्री से निर्णय का इंतजार कर रहे है और आशा करते हैं कि सरकार जनहित में अपना निर्णय सुनाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के सिंह ने एसोसिएशन के मकसद को कॉलोनी वासियों को जानकारी दी।उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने 2016 से 2017 में बड़े हुए टैक्स पर विस्तृत जानकारी साझा किया। पुलक बनर्जी ने वाटर हार्वेस्टिंग कॉलोनी में होने के बावजूद बेतहाशा टैक्स वसूलने का शिकायत किया। जिस पर एसोसिएशन ने नगर निगम के पदाधिकारी को इसकी जानकारी देकर सहयोग लेने का आश्वासन दिया। विकास कुमार ने होल्डिंग टैक्स पर ही सवाल उठाया कि फ्लैटों में होल्डिंग टैक्स नहीं लेना चाहिए क्योंकि जब तक आप फ्लैट का म्यूटेशन नहीं करते तब तक होल्डिंग टैक्स लेना उचित नहीं है। टी के महापात्रा ने हाई कोर्ट में शिकायत करने का सुझाव दिया इस बात पर बाकी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की। और पुलक बनर्जी ने कोलकाता के एक सोसाइटी का उदाहरण दिया जहां निगम ने बेतहाशा टैक्स वृद्धि की थी इस पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कॉलोनी के लोगों को टैक्स में हुई बेतहाशा वृद्धि से निजात दिलाया। एसोसिएशन की अगली बैठक 26 जून को मून सिटी में करने का निर्णय लिया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव कुमार सिंह विकास कुमार विश्वनाथ सिंह हरेंद्र सिंह तपन कुमार महापात्रा जे सहाय एस के बर्मा एस के सिंह सुनील कुमार सिंह अमित प्रमाणिक महेश जोशी अशोक कुमार यादव रंजीत चक्रवर्ती माजर सिंह हंसराज सिंह राजीव कुमार सिंह तपन सिंह दीपक कुमार विश्वजीत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन हिल व्यू कॉलोनी के प्रतिनिधि हंसराज सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button