श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के निर्देश पर मुसाबनी क्षेत्र का दौरा किया
जमशेदपुर। श्री करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के निर्देश पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने मुसाबनी क्षेत्र का दौरा किया।
मुसाबनी क्षेत्र के रहनेवाले सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुसाबनी मे मौजूद बाबू वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा एवं सामुदायिक भवन की कई वर्षों से मरम्मत और देख भाल नही होने के कारण क्षति हो गई है। भवन की छत से ले कर दीवारे टूट-फुट गई है। इस समस्याओं से सम्बंधित उन्होंने करणी सेना के पदाधिकारियों को अवगत करवाया। उसके तत्पश्चात श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी और आदित्यपुर मंडल मीडिया प्रभारी ने श्री सुनील कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कि और वीर कुंवर सिंह प्रतिमा के पास जा कर उस जगह का जायजा लिया और हर उस भवन को जल्द से जल्द ठीक करने के लिये उनलोगों को हर संभव सहायता करने का आशावान भी दिया। मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अम्बिका प्रताप सिंह, आदित्यपुर मीडिया प्रभारी आदर्श सिंह और भी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।