FeaturedJamshedpurJharkhand

मंटू ने निशान सिंह को दिया चार्ज, 83 लाख सौंपा

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान सरदार निशान सिंह को पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने रविवार की दोपहर को चार्ज दे दिया। नई कमेटी को नगद एवं सावधि जमा के तौर पर 83, 24, 361 रूपये सौंपा। रुपए 13 लाख कर्ज का जिक्र किया और नई कमेटी से उसे वसूलने का आग्रह किया।
रूपए वसूली पर ज़िच हुआ तो पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि मिलकर इसे वसूला जाना चाहिए।
पूर्व कमेटी की ओर से पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंत्री पूर्व महासचिव सरदार दलबीर सिंह पूर्व कैशियर सरदार अजीत सिंह गंभीर एवं नई कमेटी की ओर से प्रधान सरदार निशान सिंह महासचिव परमजीत सिंह काले एवं कैसियर बलबीर सिंह गांधी ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर चुनाव कमेटी के संयोजक गुरदीप सिंह पप्पू, सह संयोजक सुखविंदर सिंह राजू, पूर्व प्रधान सरदार महेंद्र सिंह, राजू मारवाह, जोगिंदर सिंह जोगी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
नए प्रधान निशान सिंह ने फोटो सेशन कराने के बाद कहा कि संगत से किए गए वायदे पूरे होंगे क्योंकि यह संगत की जीत है।
चार्ज देने के बार हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि नई कमेटी को उनका रचनात्मक सहयोग रहेगा और प्राथमिकता अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्थापना एवं उसकी मान्यता दिलाने की होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button