FeaturedJamshedpurJharkhand

बलात्कार के आरोपी गुरमुख सिंह मुखे के घर की कुर्की जब्ती कभी भी

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह के घर की कुर्की के लिए जिला पुलिस की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी का की जा रही है। अदालत में वकीलों की हड़ताल के कारण कदमा पुलिस अभी तक इस प्रक्रिया को पूरी नहीं कर सकी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बुधवार के कोर्ट में कामकाज शुरू हो जाएगी। इसके बाद लंबित कार्यो को निपटाने का काम किया जाएगा।
महिला से दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार का है आरोप
सरदार गुरमुख सिंह मुख्य पर कदमा की रहने वाली एक महिला ने 5 नवंबर 2022 को हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने और अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद महिला की ओर से वीडियो फुटेज भी कदमा पुलिस के सुपुर्द किया गया था। मामला थाने तक पहुंचने के बाद से ही गुरमुख सिंह मुख्य फरार हो गया है।
हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर लगी थी रोक
गुरमुख सिंह मुखिया की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से ही रोक लगी हुई थी। या रोक सीजीपीसी चुनाव में नामांकन भरने के लिए लगी थी हालांकि मुख्य ने अपना नामांकन नहीं भरा था। विदित को कि मुझे पर पहले से ही कई आपराधिक मामले शहर के कई थानों में दर्ज है, जिसमे गुरुचरण सिंह बिल्ला पर जानलेवा हमला का मामला भी चल रहा है।

Related Articles

Back to top button