FeaturedJamshedpurJharkhand

नागरिक सुरक्षा समिति ने मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम

जमशेदपुर: नागरिक सुरक्षा समिति द्वारा 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पुर्व कदमा थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ध्वजारोहण किया गया ,इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चे स्वतंत्रता सेनानी की झलकियाँ दिखा रहे थे। वहीं छात्र छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गानों पर नृत्य ने मन मोह लिया। इसके साथ ही अनेकता में एकता का परिचय देने के लिए छात्राए अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा में नज़र आ रही थी। पूरा कार्यक्रम कमेटी के संरक्षक शुभम सिंह के देख रेख में किया जा रहा था। कार्यक्रम के अंत में झारखंड बोर्ड टॉपर ओर पूर्वी सिंहभूम जिला दूसरे टॉपर को पुर्व फोजि राजकुमार सिंह के हाथों मेडलऔर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर भाजमो नेता राजू सिंह ,सेंटी रजक ,लाली दीक्षित, अशोक ठाकुर सहित सभी कार्यकर्ता ओर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button