FeaturedJamshedpur

धर्मेंद्र सोनकर ने शहर के छठ घाटों में चलाया सफाई अभियान

जमशेदपुर। आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जहां जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और विभिन्न दल के नेताओ और कार्यकर्ताओं द्वारा नदी घाटों का दौरा कर अपने स्तर से साफ सफाई और व्रतधारियों को बेहतर सेवा देने में लगे है।

इसी क्रम में आज कांग्रेस ओबीसी कोल्हान प्रभारी व युवा जुझारू नेता धर्मेन्द्र सोनकर ने भी छठ मैया के पूजन को लेकर शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने कदमा, सोनारी और बिष्टुपुर के सभी छठ घाटों को खुद सफाई करने में योगदान दिया। इस सफाई अभियान में एकता संघ क्लब के सभी मेंबर ने भी बढ़-चढ़कर इस पुण्य कार्य में हिस्सा लिया।
इस मौके पर धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि मैं झारखंड सरकार को भी तहे दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने सभी छठ घाटो को साफ कराने में अपनी भूमिका अदा की। इस मौके पर एकता संघ क्लब के सदस्यों के अलावा कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता साथी मौजूद थे। जिसमें मुख्य रुप से जीतू सिंह यादव, संजीव पाठक, दीपक गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, समीम गड्डी, हेमंत, हर्षित कुमार, रोहित यादव, मुकेश प्रसाद, सनी सोनकर, चंदन प्रसाद, अर्जुन सोनकर, रिंकू पासवान, हेमंत राव, अन्य और भी कई मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button