झामुमो नेता गोपाल महतो के नेतृत्व में किया गया खुदीराम बोस को नमन

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में भारत के वीर सपूत शहीद खुदीराम बोस की 114वीं शहीद दिवस बलिदान दिवस पर मानगो के सुभाष कॉलोनी में स्थित प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धांजलि दिया गया।
झामुमो नेता गोपाल महतो ने कहा की वीर शहीद खुदीराम बोस भारत स्वत्रंता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी,जिन्होंने 18वर्ष के उम्र में देश की आजादी के लिए हंसते – हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए।
फंदे में चढ़ते चढ़ते उन्होंने एक बात कही “एक बार बिदाई दाउ मां फिरे आसी हांसी हांसी चोड़बो फांसी देखबे भारत बासी ” इस संदेश के साथ उन्होंने भारत के युवाओं को ये बताना चाहा को देश के रक्षा के लिए कभी भी मौका मिले तो पीछे नहीं हटना चाहिए।
इस श्रद्धांजलि में मुख्य रूप से
झामुमो नेता गोपाल महतो के साथ, शिवशंकर महतो,राजेश महतो,गोविंदा चालक , विनोद दे, कालू गोराई,सोनू ,चन्दन महतो उपस्थित थे।