जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह के बाद “जीरो वेस्ट इवेंट्स” के मापदंडों के अनुसार स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर अक्षेस ने जीरो वेस्ट इवेंट” का आयोजन किया
जमशेदपुर;स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के मार्गदर्शिका के अनुसार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह के बाद “जीरो वेस्ट इवेंट्स” के मापदंडों के अनुसार स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में अक्षेस के कार्यालय परिसर में “जीरो वेस्ट इवेंट” का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगो को इवेंट्स/पार्टियों/आयोजनों/ कार्यक्रमों को जरूरत अनुसार जीरो वेस्ट रखने के लिए जागरूक करना है। “जीरो वेस्ट इवेंट्स” के तहत खाने -पीने का प्रबंध पुनः उपयोग करने वाले थाली एवं ग्लास में कराया गया, ताकि ना के बराबर कचड़ा उत्पन्न हो। कार्यक्रम में जो भी जूठन और खाना तैयार करने के दौरान गीला कचरा उत्पन्न हुआ उसे कार्यालय में लगे ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर में डाला गया। क्रयाक्रम का आरंभ स्वच्छ भारत के एंथम सॉन्ग को प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित कर किया गया। इसमें स्वच्छता से संबंधित जानकारियां प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से जमशेदपुर शहर के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए गाने के बारे में लोगों को जानकारी दी गई जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवम अपनी सहभागिता दिखाई और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित किया।
जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र अंतर्गत कोई भी व्यक्ति जीरो वेस्ट इवेंट करवा कर जमशेदपुर अक्षेस से सम्मान पा सकते हैं, जीरो वेस्ट इवेंट के मापदण्ड
1. सजावट के तौर पर प्लास्टिक के फूलो, लड़ियों के जगह प्राकृतिक फूलों का प्रयोग करें।
2. सिंगल यूज प्लास्टिक/ थर्मोकॉल से बने स्ट्रॉ, बर्तनों के उपयोग कम से कम करे।
3. प्रवेश द्वार, मंच पर कपड़े/जूट/कागज इत्यादि पर संदेश छपवा कर लगाए।
4. गीला, सुखा कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन रखें।
5. स्वच्छता संबंधी संदेशों वाले बैनर/पोस्टर जरूर लगाएं।