लोकसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस ने सांगठनिक अभियान किया तेज
युवा कांग्रेस चक्रधरपुर में 8 अप्रैल से बूथ स्तर पर करेगी कार्यक्रम तेज- प्रीतम बांकिरा

चाईबासा। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधानसभा के प्रभारी सुरेश सावैयां ने चक्रधरपुर के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने किया। जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी सुरेश संवैया ने उपस्थित युवा कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कमर कस लें, विगत दस वर्षो में जिस तरह केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा युवाओं को बेरोजगार करने का काम, महिलाओं के साथ अत्याचार , किसानों को प्रताड़ित , छोटे व्यापारियों के उद्योग धंधों को समाप्त करने का काम किया गया है, उन्हें आमलोगों तक पहुंचाने का काम करें। आगे श्री संवैया ने कहा कि प्रदेश कमेटी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का काम करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीतम बांंकिरा ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु चक्रधरपुर में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई है इस बैठक में युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित हैं। मोदी सरकार द्वारा इन 10 वर्षों में देश की जनता के साथ जो क्रूरता तरीके से व्यवहार किया गया इससे सबसे ज्यादा युवा वर्ग परेशान है और भाजपा द्वारा इलेक्ट्रोल बॉन्ड के माध्यम से कंपनियों को डरा-धमकाकर चंदा इकट्ठा किया गया जिसका उपयोग वे इस चुनाव में करेंगे और विपक्ष को कमजोर करने के लिए मोदी जी द्वारा देश के राष्ट्रीय पार्टियों को मिले चंदा का उपयोग नहीं करने देने के लिए उनके एकाउंट फ्रीज किए जा रहे हैं उनपर अनैतिक रूप से टैक्स लगाकर उन्हें चुनाव लड़ने से कमजोर किया जा रहा है। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के गलत नितियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे और कांग्रेस द्वारा आगामी दिनों में जारी घोषणापत्र की जानकारी जन जन को देंगे।श्री बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस अगले 8 अप्रैल से चक्रधरपुर के पंचायतों के बूथों पर जाकर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ेगी और अपने संगठन को सशक्त बनाकर भाजपा को सिंहभूम लोकसभा से ही नहीं बल्कि पूरे देश में हराकर कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत करेगी सभी कार्यकर्ता तन-मन से भाजपा को हराने के लिए संकल्पित हो चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज यहां जमीनी स्तर पर काफी मजबूत है और वर्तमान स्थिति में चुनौती को अवसर में बदलते हुए सिंहभूम लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को हराने का काम करेगी और युवा कांग्रेस के यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम से पार्टी को कम समय में बहुत ज्यादा मजबूती मिलेगी। बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी सुरेश संवैया, चक्रधरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष (चैनपुर -मुखिया)साहेब हेंब्रोम, युवा नगर अध्यक्ष अमन महतो, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, युवा कांग्रेस जिला आरटीआई सेल के अध्यक्ष राहुल बोयपाई, असंगठित कामगार नगर अध्यक्ष सारण मंडल, प्रखंड कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद्र मुखी, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,गणेश महतो,सादो दोंगो,गोहन सिंह सरदार,राजा राम गुइया,जवहार लाल प्रधान,सनू गागराई, मानसिंह सामड,रावण बोदरा,जोसेफ बोदरा,बुधन जामुदा, जर्मन बोदरा,मारकुस बोदरा,लेबा लोहार, याकूब मुंडा गोहन सिंह सरदार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।