FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान,भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा नें कमल फूल के निशान पर वोट देने का किया अपील

चाईबासा। लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान प्रखंड सोनुवा अंतर्गत ग्राम बांसकाटा एवं गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत ग्राम लोढाई एवं गुदड़ी पहुंची सांसद सह सिंहभूम लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा। लोगों से कमल फूल के निशान पर वोट देने का अपील किया। लोढाई में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गुदड़ी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान का शुरुआत किया। लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान प्रखंड सोनुवा अंतर्गत ग्राम सोनुवा, गोंडासाई, पोड़ाहाट एवं अर्जुनपुर पहुंची सांसद सह सिंहभूम लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा।वहीं बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशीला नायक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक जगन्नाथपुर मंडल के गंगा प्रसाद कंपलेक्स में रखी गई जिसमें महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शाह लोकसभा महिला संपर्क संयोजक दुर्गावती वोयपाई जिसमें टोंटो मंडल की प्रभारी रायमुनि कुंटिया, पूर्व अध्यक्ष सुखमति बीरूवा, जिला कार्य समिति सदस्य शांति तुबिड , अनीता बारिक, सावित्री जेराई बिरंग पूर्ति, स्नेह लता देवी, मालती देवी, उषा रानी सा, सुलोचना देवी फूलमती हेंब्रम, अंजना महापात्र सिंधु देवी, विस्तारक वासुदेव तिर्की बैठक में उपस्थित हुए।

नोवामुण्डी में भाजपा महिला मोर्चा नें की बैठक

नोआमुंडी कल्याण मंडप में महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती बेहरा की अध्यक्षता में महिला संपर्क अभियान का महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी जिसमें मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह- लोकसभा महिला संपर्क अभियान संयोजक दुर्गावती बोयपाई,महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा मुंडारी,टोन्टो मंडल प्रभारी रायमुनि खूटिया, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखमति बिरूवा,जिला कार्य समिति सदस्य शांति तुबिड,जिला महिला मंत्री बेबी मित्रा, उषा सिंकु , नोआमुंडी मंडल महामंत्री चेतन गोप, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पुनीता देवी,महामंत्री अमरजीत कौर रूबी देवी, राधा देवी,सहाना परवीन, मंजू देवी राजमती गिरी पूनम देवी एवं जानकी गौड शामिल हुए

Related Articles

Back to top button