राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एवं प्रखंड के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुँख स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
पाया गया 56 विद्यार्थियों में दांतों से सम्बंधित समस्याओं को पाया गया
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240320-WA0025-780x470.jpg)
चाईबासा।राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एवं प्रखंड के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुँख स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल की अध्यक्षता में एवं जिला नोडल पदाधिकारी, एन ०सी०डी, डॉ. मीना के नेतृत्व में दिनांक 20 मार्च 2024 को सदर अस्पताल चाईबासा के परिसर में आयोजन किया गया एवं मुँख सम्बंधित रोगों के बारे में रोकथाम एवं उपचार को लेकर जानकारी दी गई। इस वर्ष विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस की थीम ” स्वस्थ मुहँ सुखी शरीर “अर्थात स्वस्थ मुहँ – सेहत का आधार ” के आधार पर आयोजन किया गया। हर साल पूरी दुनिया में 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, ताकि जनमानस मौखिक स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्यायों के प्रति जागरूक बने एवं आपने मुख तथा दातों का ख्याल रखें।
डॉ० नेहा कुमारी, दन्त चिकित्सक, CHC चक्रधरपुर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दांतों की समस्या लोगों में बढ़ रही है। इसका प्रमुख कारण है, कि लोग दांतों की समस्याओं के प्रति जागरूक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हमें दिन में दो बार दांतों की सफाई करनी चाहिए एक सुबह में एवं दूसरा सोने से पहले। उन्होंने ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें किस प्रकार से अपनी दांतों की सफाई करनी चाहिए एवं किस प्रकार से दातों में ब्रश करना चाहिए किस तरह के ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे मसूड़ों को नुकसान न हो। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स एवं तम्बाकू के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही भोजन के उपरांत दांतों को पानी से अच्छी तरह से कुल्ला करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्सर दांतों की समस्या तब होती है, जब खाद्य पदार्थों के अंश दातों में फँस जाते हैं और हम इन अंशों को नहीं निकलते हैं। उन्होंने इसके लिए डेंटल फ्लॉस एवं गुनगुना पानी के इस्तेमाल पर जोर डाला और डॉ० नेहा ने ग्रीन बोर्ड पर चित्र के माध्यम से विद्यार्थियों को दांतों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में कुल 135 विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों को मुख सम्बंधित रोगों के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी के मुहँ का जाँच किया गया। स्वास्थ्य जाँच में कुल 56 विद्यार्थियों में दांतों से सम्बंधित समस्याओं को पाया गया। जिन्हें पुनः सदर अस्पताल के डेंटल OPD में मुफ्त इलाज के लिए बुलाया गया है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को हैंडआउट्स एवं डेंटल किट का वितरण किया गया। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम जिला के साथ सभी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों में मुंह संबंधी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री हरि शंकर प्रसाद जिला कार्यक्रम सहायक, एन०सी०डी०, श्री अनूप, सामाजिक कार्यकर्ता जिला तम्बाकू नियंत्रण सेल, नर्स निभारेन एन०सी०डी० सेल, श्रीमती स्वेता तिर्की, प्रधानाध्यपक, विद्यालय के शिक्षक एवं भरी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।