FeaturedJamshedpurJharkhandNational

अभियान ने किया मांग – INDIA गठबंधन की ओर से सिंहभूम में झामुमो व कांग्रेस हो प्रत्याशी को टिकट देने की मांग

लोकतंत्र बचाओ 2024, पश्चिमी सिंहभूम अभियान

संतोष वर्मा

चाईबासा।आज अभियान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सह झामुमो विधायक दीपक बिरुवा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास को पार्टी के नेतृत्व को संबोधित संलग्न पत्र देकर मांग किया कि INDIA गठबंधन की ओर से सिंहभूम में झामुमो के हो प्रत्याशी को टिकट दिया जाए। पत्र में कहा गया है कि देश के संसदीय व संघीय ढाँचे को केंद्र सरकार द्वारा लगातार कमज़ोर किया जा रहा है। झारखंड के जल जंगल, ज़मीन पर केंद्र सरकार द्वारा लगातार हमले बढ़े हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फर्जी आरोप पर गिरफ्तार करना और आदिवासी-मूलवासियों द्वारा चुने हुए सरकार को बार-बार गिराने की कोशिश भाजपा और मोदी सरकार के आदिवासी विरोधी चेहरा को बेनकाब कर दिया है। नोटबंदी, लॉकडाउन, महंगाई, बेरोज़गारी, कम मजदूरी दर, व कुपोषण ने मेहनतकश जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। मनरेगा, पेंशन, आंगनवाड़ी, मध्याह्न भोजन, मातृत्व अधिकार जैसे अधिकारों को खतम किया जा रहा है।
इन सबके विरुद्ध अभियान सिंहभूम समेत झारखंड के 10 लोक सभा क्षेत्र में करीब एक साल से भाजपा हटाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान चला रही है। इस संघर्ष को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लोकतंत्र बचाओ 2024, पश्चिमी सिंहभूम अभियान ने कांग्रेस व झामुमो से निम्न अपील किया है: वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति में सिंहभूम में INDIA गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़े और दोनों पार्टी मजबूती व आपसी तालमेल के साथ चुनाव लड़े ताकि भाजपा को बहुमत से हराए। मजबूत गठबंधन को अभियान व जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा।सिंहभूम हो बहुल क्षेत्र है। इसलिए सिंहभूम में झामुमो सुनिश्चित करे कि प्रत्याशी हो समुदाय से ही हो। तुरंत प्रत्याशी की घोषणा की जाए ताकि जनता में किसी प्रकार का गलत संदेश न जाए। झामुमो व कांग्रेस यह सुनिश्चित करे कि पार्टी से जुड़े हर स्तर के नेतागण भाजपा को हराने, गठबंधन को मजबूत करने और जन मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध रहें।
• जन मुद्दों पर झामुमो व कांग्रेस स्पष्ट प्रतिबद्धता दर्शाएं और गाँव-गाँव में लोगों तक मोदी सरकार की नकमियों को पहुंचाए।लोकतंत्र बचाओ 2024 अभियान का मानना है कि INDIA गठबंधन अभियान के साथ कदम से कदम मिलाकर जनता के मुद्दों को केन्द्रित हो कर सिंहभूम में INDIA गठबंधन की जीत सुनिश्चित कर सकती है.प्रनिधिमंडल में अजीत कांडेयांग, नारायण कांडेयांग, रमेश जेराई समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button