चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर शहर में चला वाहन चेकिंग अभियान
दो पहिया और चार पहिया वाहन की हुई चेकिंग
December 25, 2022
तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा: रविवार की शाम चाईबासा में पोस्ट ऑफिस चौक के समीप एवं चाईबासा शहर के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग का अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखरयह सघन वाहन चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार चलाया गया। अचानक चलाए गए चेकिंग अभियान को लेकर लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बिना हेलमेट वाले एवं अन्य वाहन चालक पुलिस को देख कर इधर-उधर अपने वाहन को लेकर भागने लगे। इस अभियान में वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट चेकिंग किया गया। साथ ही जिला पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि हेलमेट लगाकर अपने वाहन को चलाएं और खुद को सुरक्षित रखें। चेकिंग के दौरान डीटीओ ऑफिस के कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन मौजूद थे।