FeaturedJamshedpurJharkhand

बागबेड़ा कॉलोनी डेंगू के बढ़ती हुए मरीज सिविल सर्जन ने भेजा टीम

जमशेदपुर । बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार डेंगू के बढ़ती हुई मरीजों को मध्यनजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर सिविल सर्जन डॉक्टर साहिल पाल ने जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल टीम को बागबेड़ा कॉलोनी में भेजें। सर्वप्रथम कुंवर सिंह मैदान में डेंगू के दो मरीज, दुर्गा पूजा मैदान के समीप दो मरीज, रोड नंबर 5 शिव मंदिर के नजदीक एक मरीज के घरों में मेडिकल टीम ने जांच प्रारंभ करने के बाद आसपास के घरों में भी जांच की गई। जिसमें दर्जनों घरों में जमा पानी में एडिज लावाँ पाया गया। तत्पश्चात एंटी लावाँ का छिड़काव भी किया गया। इसके बाद मेडिकल टीम के साथ बागबेडा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने डेंगू के लक्षण और बचाव के बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी देकर जागरूकता अभियान भी चलाए। इसके अलावे इससे संबंधित पंपलेट भी वितरण किए।
इस मौके पर बागबेडा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि अजीत सिन्हा, राजकुमार सिंह, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह इसके अलावे मेडिकल टीम के आईसी कीट संग्रहकर्ता रूप कश्यप, फील्ड वर्कर धर्मराज यादव, नकुल उरांव, साहिल पिंगुवा, सुबोध हेंब्रम, सुश्री देवगन किस्कु, सुश्री देवला महतो, संजय मुंडा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button