FeaturedJamshedpur
		
	
	
पहली सोमवारी पर अश्वनी सिंह के नेतृत्व में मानगो आदर्श नगर से निकली कलश यात्रा


मानगो निवासी समाजसेवी अश्वनी सिंह और श्री सोमनाथ शिव मंदिर की संस्थापक जानकी देवी की तरफ से सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर आदर्श नगर डिमना रोड में स्तिथ श्री सोमनाथ शिव मंदिर से 151 श्रद्धालुओ ने कलश यात्रा निकाली जो कि मानगो स्वर्णरेखा नदी के तट से जल उठा कर वापस मंदिर पहुँच कर जल अर्पण किया गया।
कावड़ यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ भोलेनाथ के मंत्र और शंख, बिगुल बजा कर पंडित महाराज जी बिपिन झा के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता नीरज सिंह, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, विजय तिवारी, नितिन त्रिवेदी और सुनील सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी अश्वनी सिंह, प्रेम सक्सेना, राहुल प्रसाद, अमर, कमलेश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
				
