DelhiFeaturedGOVERMENT

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय

नई दिल्ली;भारत में आज देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है जिसके लिए संसद और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में मतदान हो रहा है. चुनाव में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है.
राष्ट्रपति चुनाव में अभी तक सामान्यतः सत्ताधारी दल का पलड़ा भारी रहता आया है. इस बार के चुनाव में भी विपक्ष के कई दलों ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है जिसे देखते हुए समझा जा रहा है कि वो आसानी से जीत के लिए दो-तिहाई मत हासिल कर लेंगी.

राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में संसद के दोनों सदनों, प्रदेशों की विधानसभाओं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के निर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे.

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के नतीजे की घोषणा गुरुवार 21 जुलाई को होगी.द्रौपदी मुर्मू यदि राष्ट्रपति बन जाती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. साथ ही वो देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी.

Related Articles

Back to top button