FeaturedJamshedpur

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पंजाब ले जाने का प्रस्ताव : सेठी झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड ने सम्मानित किया

जमशेदपुर। झारखंड के वरीय भाजपा नेता एवं भारतीय रेलवे बोर्ड के यात्री सेवा समिति सदस्य सरदार गुरविंदर सिंह सेठी का गोलमुरी में झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके परइस मौके पर उन्होंनेइस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा में लगातार वृद्धि कर रही है और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को दिल्ली से बढ़ाकर पंजाब तक ले जाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रेल संबंधी जो भी समस्याएं होंगे उसका निदान किया जाएगा और झारखंड प्रांत के लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले उनकी ओर से कोशिश होगी।
अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला ने पंजाब के लिए नई ट्रेन शुरू करने, रणवीर सिंह डिंपल ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पंजाब तक करने, अमरजीत सिंह भामरा ने सभी तत्वों के लिए कॉरिडोर ट्रेन योजना शुरू करने की मांग रखी।
गुरु रामदास सेवादल के गुरुदयाल सिंह, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंदर सिंह, साकची के पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह सित्ते, त्रिलोचन सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सरबजीत सिंह बारीडीह के प्रधान जसपाल सिंह, दमनप्रीत सिंह आदि ने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button