FeaturedJamshedpur

बाबूलाल मरांडी के नगर आगमन को लेकर भाजयुमो ने की समीक्षात्मक बैठक

जमशेदपुर। आगामी 13 सितंबर को झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी के शहर आगमन के निमित्त भाजयुमो द्वारा ऐतिहासिक स्वागत हेतु बैठक जिला कार्यालय में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अमित अग्रवाल जी ने कहा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी के शहर आगमन पे भारतीय जनता युवा मोर्चा उनका जोरदार तरीके से स्वागत करेगी बाबूलाल मरांडी विधायक दल के नेता बनने के बाद प्रथम बार लोह नगरी जमशेदपुर में उनका आगमन है बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ,सूरज कुमार जिला पधाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button