FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में दो दिवसीय शॉट फिल्म फेस्टीवल 25-26 नवम्बर को

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में टेक 5 कम्यूनिकेशन कोलकाता के नेतृत्व में दो दिवसीय शॉट फिल्म फेस्टीवल 2023 शनिवार और रविवार (25 एवं 26 नवम्बर) को होने जा रहा हैं। दो दिवसीय फेस्टीवल में शाम 5 बजे से कुल 13 शॉट फिल्म दिखाई जायेगी, जिसमें पांच फिल्म जमशेदपुर के कलाकारों द्धारा कोल्हान में ही बनायी गयी हैं। पहले दिन 07 और दूसरे दिन 06 फिल्में दिखाई जायेगी। इस फेस्टीवल के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका ललिता सरीन और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी घोष शामिल होगी। इस साल यह शॉट फिल्म फेस्टीवल 16वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हैं। इस संबंध में शुक्रवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के मीटिंग हॉल में संवाददाता सम्मेलन में टेक 5 कम्यूनिकेशन कोलकाता के चीफ तथा फिल्म डायरेक्टर तथागत भट्टाचार्जी, सेंटर फॉर एक्सीलेंस प्रमुख मर्लिन एफ अंक्लेसरिया एवं रंगमंच के कलाकार गौतम शंकर दास ने बताया कि दो दिन में छह मिनट से लेकर 29 मिनट तक की 13 फिल्में दिखाई जाएंगी। जिसमें 8 हिंदी, 2 अंग्रेजी, 2 बंगाला एवं 1 आसामी फिल्म हैं। इसमें जमशेदपुर के अलावा, मुंबई और कोलकाता समेत एक अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी फिल्म अमंेरिका मेें बनी हैं। मालूम हो कि टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह फिल्म फेस्टिवल सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता का एक सहयोग है।
===================
प्रथम दिन दिखायी जाने वाली फिल्म
1. मारिया (अंग्रेजी)/ रजत घोष/ 6 मिनट के लिए वीज़ा।
2. बिरयानी (बंगाली)/ संजीबन मित्रा/ 12 मिनट।
3. छोड़ ना यार (हिन्दी)/ आदिकेश भार्गव/ 22 मिनट।
4. आई वांट माँ (अंग्रेजी)/ अभिषेक गांगुली/ 14 मिनट।
5. द माइंड ट्रेनर (हिंदी)/ समीरन सोनोवाल/ 6 मिनट।
6. जिजिबिशा (बंगाली)/ वासुदेवन से मिलें/ 19 मिनट।
7. वाष्प (हिन्दी)/मिनी पांडे/29 मिनट।
=========================
दूसरे दिन रविवार को दिखायी जाने वाली फिल्म
8. फ़र्क (हिन्दी)/अक्षित पांडे/16 मिनट।
9. तलाशी – द सर्च (हिन्दी)/ रीत्विका बनर्जी / 24 मिनट।
10. नक्शा (हिन्दी)/नवीन शशि/6 मिनट।
11. सुवर्णरेखा के तट पर (हिन्दी)/ नफीस मुस्तफा/ 9 मिनट।
12. हाथी खेड़ा का पवित्र उपवन (हिन्दी)/सुशांत कुमार/19 मिनट।
13. नो पार्किंग (असमिया)/ निपोन ढोलुआ/ 6 मिनट।
=========================

Related Articles

Back to top button