FeaturedJamshedpurJharkhandNational

आजसू पार्टी के राज्यस्तरीय समाजिक न्याय यात्रा में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम से रांची गए हजारों कार्यकर्ता : कन्हैया सिंह

जमशेदपुर। रविवार को आजसू पार्टी द्वारा प्रदेश स्तरीय समाजिक न्याय यात्रा निकली जो हरमू मैदान से शुरुवात हुई और मोहराबादी मैदान पर समाप्त हुईऔर मोहराबादी मैदान में एक सभा में तब्दील हुआ। उक्त यात्रा को सफल बनाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने विधानसभा स्तरीय कमेटी बना कर अत्यधिक संख्या में आजसू कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया था। इस कड़ी में जुगसलाई विधानसभा से पूर्व मंत्री सह रामचंद्र सहिस, बहरागोड़ा से फणिभूषण महतो, घाटशिला से बुद्धेश्वर मुर्मू, पोटका से बुल्लू रानी सिंह सरदार , पश्चिम विधानसभा से मुन्ना सिंह ब्रजेश और पूर्वी विधानसभा की कमान जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने जिम्मेदारी लिया था।
कन्हैया सिंह ने सभी प्रभारियों के साथ साथ पूरे जिला के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दिए और कहा की जिस एकजुटता और आत्मविश्वास के साथ हजारों की संख्या में लोग रांची पहुंचे और पार्टी सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो के हाथो को मजबूत करने और राज्य के ज्वलंत विषयो पर आजसू पार्टी के संघर्ष में सहभागिता निभाने में अग्रणी भूमिका निभाई ।
कन्हैया सिंह ने कहा की राज्य सरकार अपने बच्चे हुए गिनती के पन्ने गिन रही है क्युकी राज्य के युवा नौजवान, महिला, और स्कूली बच्चे समझ चुके है की ये सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है ये सरकार सिर्फ धोखेबाजों की सरकार है ये सरकार सिर्फ लूट और झूठ की सरकार है जिनके वादे कभी पूरे नही होंगे और सिर्फ अपने पैकेट भरने के लिए खनिज सम्पदा की लूट मचाएं हुए है ।
जिले से रांची जाने वालो में मुख्य रूप से चंद्रगुप्त सिंह,कम्हैया सिंह, मुन्ना सिंह ब्रजेश, संजय मालाकार, बुल्लू रानी सिंह सरदार, प्रमोद सिंह, अरूप मल्लिक, उमाशंकर सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, सैलेश सिन्हा, उपेंद्र सिंह,आकाश सिन्हा, विकास कौल, देवाशीष चौधरी, प्रवीन प्रसाद, संजय कारुआ, अजय सिंह बब्बू,मानिक महतो, अभय सिंह, चद्रेश्वर पांडेय , सोमू भौमिक, राहुल प्रसाद,सोनू सिंह,ललन झा , असीस नामता, चंदन सिंह , हैरी अंथिनी, ललित सिंह, तनवीर आलम उर्फ राजू , मनोज मुखी , विनय सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button