FeaturedJamshedpurJharkhand
मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव का तबादला होने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

जमशेदपुर। भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के तबादले होने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया। विकास सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सुरेश यादव की संपत्ति जांच की करने का मांग किया हैं। विकास सिंह ने कहा कि खुद आदिवासी की जमीन में अवैध निर्माण में रहते हैं और भोली भाली कमजोर सैकड़ों जनता को फर्जी नोटिस देकर धमकाकर इन्होंने करोड़ों रूपया अर्जित किया है। सैकड़ो मकान को सील करने की धमकी देकर इन्होंने करोड़ों रूपए की जमकर उगाई की है। सुरेश यादव भारत के संविधान को हासिए में रखकर सरकार की नहीं मंत्री की गुलामी करते हुए मंत्री की नौकरी कर रहे थे।